खेल

T20 World Cup से एक दिन पहले बुरी खबर, पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुआ इस टीम का खिलाड़ी

जोश हेजलवुड को एशेज सीरीज शुरू होने से पहले शेफील्ड शील्ड के आखिरी मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल सके।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। यह टूर्नामेंट शनिवार से श्रीलंका और भारत में शुरू हो रहा है, लेकिन हेजलवुड समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाए।

जोश हेजलवुड को एशेज सीरीज शुरू होने से पहले शेफील्ड शील्ड के आखिरी मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल सके। रिकवरी के दौरान उनकी एकिलीज में भी समस्या हो गई, जिससे उनकी वापसी और मुश्किल हो गई।

Published: undefined

हेजलवुड ने 12 नवंबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। इसके बावजूद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया गया था, हालांकि टीम के श्रीलंका पहुंचने पर वह सिडनी में ही थे। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ 11 फरवरी को होने वाले पहले मैच से सिर्फ पांच दिन पहले चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया कि वह अभी पूरी तरह फिट होने से दूर हैं।

नेशनल सेलेक्टर टोनी डोडमाइड ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर-8 स्टेज तक मैच फिटनेस हासिल कर लेंगे, लेकिन ताज़ा संकेत बताते हैं कि उन्हें अभी कुछ समय लगेगा। उनके प्रोग्राम को तेज करने की कोशिश में बहुत ज्यादा जोखिम होगा।"

Published: undefined

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल हेजलवुड की जगह किसी नए खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं करेगा। चयनकर्ताओं का कहना है कि शुरुआती मैचों के लिए टीम संतुलित है और आगे टूर्नामेंट की जरूरत और परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।

करीब चार साल तक टी20 क्रिकेट न खेलने के बावजूद हेजलवुड का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 2021 में यूएई में हुए टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उन्होंने 20.44 की औसत और 7.57 की इकॉनमी रेट से 133 विकेट लिए हैं।

Published: undefined

35 साल के हेजलवुड पहले से चोटिल तेज गेंदबाज पैट कमिंस के साथ चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। फिलहाल ज़ेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शुइस ही पूरी तरह फिट तेज गेंदबाज हैं। ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जुड़े सीन एबॉट को आगे चलकर हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो नाथन एलिस और टिम डेविड ग्रुप चरण के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। ये भी हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं एडम ज़म्पा भी अगले हफ्ते कोलंबो में होने वाले पहले मैच के लिए फिट रहेंगे।

Published: undefined

नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का अभ्यास मैच रद्द हो गया था, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले से पहले टीम के पास छह दिन की तैयारी का समय है।

टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने भरोसा जताया कि ऑस्ट्रेलिया की टीम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन जैसे ऑलराउंडरों की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलती है। साथ ही स्पिन विभाग में मैथ्यू कुहनेमन और एडम ज़म्पा जैसे खिलाड़ी भी टीम को संतुलन देते हैं। मार्श के मुताबिक अब टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined