खेल

T20 World Cup: ईशान और हार्दिक पंड्या के तूफानी अर्धशतक, टीम इंडिया ने नामीबिया को दिया 210 रन का टारगेट

भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बृहस्पतिवार को नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट पर 209 रन बनाए। भारत की तरफ से इशान किशन ने 61 जबकि हार्दिक पंड्या ने 52 रन की पारी खेली।

फोटो: pti
फोटो: pti 

भारत ने ईशान किशन और हार्दिक पंड्या के तूफानी अर्धशतकों के दम पर नामीबिया को जीत के लिए 210 रन का विशाल टारगेट दिया है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत के इरादे से गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में उतरी है।

Published: undefined

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ 2 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की। इसके बाद ईशान ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 79 रन जुटाकर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।

Published: undefined

ईशान ने 24 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। ईशान के पवेलियन लौटने के बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। कप्तान सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक ने 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन की पारी खेली।

Published: undefined

भारतीय टीम 124 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से हार्दिक पंड्या ने शिवम दुबे (23) के साथ 39 गेंदों में 81 रन जोड़कर भारत को 200 के पार पहुंचाया। टीम इंडिया को 205 के स्कोर पर हार्दिक पंड्या के रूप में पांचवां झटका लगा। पंड्या 28 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

इस मुकाबले के साथ भारतीय टीम में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह के साथ मैदान पर उतरी है।

Published: undefined

दूसरी ओर, गेरहार्ड इरास्मस की कप्तानी में नामीबियाई टीम लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हींगो के साथ इस मुकाबले को खेल रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined