खेल

T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने किया दूसरा बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

ब्रायन बेनेट के अर्धशतक और कप्तान सिकंदर रजा की 45 रन की पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया है। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद श्रीलंका को भी धूल चटा दी है। गुरुवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैच जीते, जबकि एक बार बारिश के चलते बेनतीजा रहा।

Published: undefined

जिम्बाब्वे ने ओमान के विरुद्ध अपना पहला मैच 8 विकेट से जीता था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इसके बाद जिम्बाब्वे-आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।

जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप-1 में है, जबकि श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-2 में है।

Published: undefined

गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। मेजबान टीम को कुसल परेरा और पथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5 ओवरों में 54 रन की साझेदारी की।

कुसल 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ 43 गेंदों में 46 रन जुटाते हुए श्रीलंका को 100 के स्कोर तक पहुंचाया। मेंडिस ने टीम के खाते में 14 रन का योगदान दिया, जबकि निसांका ने 41 गेंदों में 8 चौकों के साथ 62 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, पवन रत्नायके ने 25 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 44 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एक विकेट रयान बर्ल के हाथ लगा।

Published: undefined

इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 8.3 ओवरों में 69 रन की साझेदारी हुई।

मारुमानी 26 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बेनेट ने रयान बर्ल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जुटाते हुए टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचाया। बर्ल 12 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 23 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

Published: undefined

यहां से बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ 40 गेंदों में 69 रन जुटाते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। सिकंदर रजा 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बेनेट ने 48 गेंदों में 8 चौकों के साथ 63 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। मेजबान खेमे की तरफ से दुशन हेमंथा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि दासुन शनाका और डुनिथ वेललेज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BJP सरकार ‘बुलडोजर न्याय’ में लिप्त, अल्पसंख्यकों को चुनिंदा रूप से बेदखल कर रही: प्रियंका गांधी

  • ,
  • यूपी के गोरखपुर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखें निकालनी पड़ीं, 9 लोगों की रौशनी चली गई

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: चांदी और सोना में फिर तेजी और ईरान संकट गहराने से शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली

  • ,
  • प्रियंका गांधी ने BJP सरकार के खिलाफ असम कांग्रेस का आरोपपत्र जारी किया, भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया

  • ,
  • खेल: गावस्कर की इस बात को मान गए अभिषेक तो खेलेंगे बड़ी पारी और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे महिला टी20 में भारत को हराया