खेल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, शिखर धवन होंगे कप्तान, अय्यर बने उपकप्तान

टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को पहली बार वनडे सीरीज में मौका दिया गया है। श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बीसीसीआई की अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयर अय्यर को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय टीम प्रोटियाज के खिलाफ 6, 9 और 11 अक्टूबर को लखनऊ, रांची और नई दिल्ली में वनडे मैच खेलेगी।

टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को पहली बार वनडे सीरीज में मौका दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, तेज आलराउंडर दीपक चाहर और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई, जो बाद में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए यात्रा करेंगे, उनको भी वनडे टीम में शामिल किया गया है।

भारत की वनडे टीम इस प्रकार है: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।

वहीं बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज असम के गुवाहाटी में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग का मौका दिया है। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला