खेल

बढ़े हुए पेट को लेकर ट्रोल हुए रवि शास्त्री, लोग बोले- फिटनेस पर ध्यान दें, गली क्रिकेट नहीं टीम इंडिया के कोच हैं आप

शास्त्री ने सोमवार को एंटीगा के ‘कोको बे’ से एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की और लिखा, “हॉट, हॉट, हॉट। समय है कुछ जूस पीने का। कोको बे बेहतरीन खूबसूरत जगह है।” शास्त्री को यह फोटो पोस्ट करना उन्हें महंगा पड़ा क्योंकि इसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के हत्थे चढ़ गए। इस बार शास्त्री को फिटनेस को लेकर बातें सुननी पड़ीं।

भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में 318 रनों से मात दी थी। इसके बाद टीम ने कुछ दिन की छुट्टियां बिताने का मन बनाया।

शास्त्री ने सोमवार को एंटीगा के 'कोको बे' से एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की और लिखा, "हॉट, हॉट, हॉट। समय है कुछ जूस पीने का। कोको बे बेहतरीन खूबसूरत जगह है।"

शास्त्री को यह फोटो पोस्ट करना उन्हें महंगा पड़ा क्योंकि इसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

एक यूजर ने ट्वीट किया, "आप अपनी फिटनेस और साथ ही पेट पर ध्यान दें। आप भारतीय टीम के कोच हैं न कि किसी गली की क्रिकेट टीम के।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपको बीयर की जरूरत है, जूस की नहीं। कृपया अगली फोटो साइड से लेना, मैं देखना चाहता हूं कि आपका बच्चा (पेट) कितना बड़ा है।"

एक और शख्स ने ट्विट किया, " शर्ट पर ही 2 पैग डाल लिए हैं तो अंदर कितना गया होगा।"

बता दें कि टीम इंडिया अपने वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे और टी-20 में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत हासिल की थी। दोनों टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार 30 अगस्त से सबीना पार्क क्रिकेट ग्राउंड में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार