खेल

T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, पिछले मुकाबले में मिली थी बड़ी हार

भारतीय टीम का टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 3 ही मैच हुए हैं और तीनों ही मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक है टीम इंडिया का रिकॉर्ड 

भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

भारतीय टीम का टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 3 ही मैच हुए हैं और तीनों ही मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ये आंकड़ा फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मुकाबला 2021 में खेला गया था। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले 5 साल में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें काफी बदल चुकी हैं। भारतीय टीम की बात करें तो 5 साल पहले हुए मैच में सिर्फ 4 खिलाड़ी ऐसे थे जो मौजूदा टी20 विश्व कप खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी हैं ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। इसके अलावा अन्य 7 खिलाड़ी या तो इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं या फिर टीम में जगह बना पाने में सफल नहीं रहे हैं।

उस मैच में ईशान किशन ने 4 रन बनाए थे। हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद पर 23 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या को विकेट नहीं मिला था, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट निकाले थे।

ईशान, हार्दिक, और बुमराह तीनों ही मौजूदा विश्व कप में अच्छे फॉर्म में हैं। ईशान ने बल्लेबाजी में तो बुमराह ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह की गेंदबाजी की वजह से ही टीम इंडिया जीत पाई। हार्दिक गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार रहे हैं। वरुण का फॉर्म पिछले कुछ दिनों में गिरा है, लेकिन वे वापसी कर सकते हैं।

ऐसे में इन चारों खिलाड़ियों के पास दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में न सिर्फ पहली जीत दिलाने का मौका है, बल्कि भारत को चैंपियन बनाने का मौका भी है। पुराने आंकड़े या रिकॉर्ड बेहतर करने के लिए होते हैं। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपना रिकॉर्ड ऐतिहासिक रूप से बेहतर कर सकती है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे

  • ,
  • वैष्णो देवी में करोड़ों की हेराफेरी का मामला, कोर्ट ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, सबूत सुरक्षित रखने को कहा