ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीतकर खिताब बचाने की अपनी दावेदारी को मजबूत करने वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सुपर आठ में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी।
दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन, केशव महाराज और एडन माक्रम के रूप में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है जो मौजूदा चैंपियन भारत की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार है।
दोनों टीमें पिछले दो महीनों में छठी बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और यह देखना बाकी है कि रविवार को कौन सी टीम परिस्थितियों का बेहतर फायदा उठाएगी।
भारतीय टीम को ग्रुप चरण में खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि उसकी बल्लेबाजी में काफी सुधार की जरूरत है।
सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (दो अर्धशतक और 202 का स्ट्राइक रेट) को छोड़कर शीर्ष चार में शामिल अन्य तीन बल्लेबाजों ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है।
अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हो चुके हैं और उन्हें टूर्नामेंट में अपने पहले रन का इंतजार है। सूर्यकुमार और तिलक ने हालांकि सूत्रधार की भूमिका निभाई है लेकिन इन दोनों ने ऐसी पिचों पर सहज प्रदर्शन नहीं किया है जहां गेंद रुककर आ रही हो।
Published: undefined
भारत ने उप कप्तान स्मृति मंधाना (82 रन) और करिश्माई बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (59 रन) के शानदार अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से शनिवार को यहां निर्णायक तीसरे और आखिरी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद भारत ने मंधाना और रोड्रिग्स के अर्धशतकों से छह विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी जिसमें एशले गार्डनर ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
भारत के लिए श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल ने तीन तीन जबकि अरूंधति रेड्डी ने दो विकेट झटके।
Published: undefined
इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने शनिवार को यहां कहा कि अगर पाकिस्तानी क्रिकेटरों को ‘द हंड्रेड’ से बाहर रखा जाता है तो यह ‘शर्मनाक’ होगा।
कुछ रिपोर्ट के अनुसार ‘द हंड्रेड’ में भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण भारत में संभावित राजनीतिक प्रतिक्रिया की आशंकाओं के चलते नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने से परहेज कर सकती हैं।
भारतीय स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स से अनुबंध हासिल करने वाले ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अभी हमारा मुख्य ध्यान टी20 विश्व कप पर है। ईमानदारी से कहूं तो इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का महत्वपूर्ण देश रहा है। मुझे लगता है कि नीलामी में उसके लगभग 50-60 खिलाड़ी होंगे और उनमें से कुछ को वहां न देखना शर्मनाक होगा।’’
‘द हंड्रेड’ की लंदन में होने वाली नीलामी के लिए पाकिस्तान के 67 पुरुष और महिला क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें पुरुष टी20 विश्व कप में खेल रहे उसके लगभग सभी खिलाड़ी शामिल हैं।
मोहम्मद आमिर, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और हारिस रऊफ सहित कई पाकिस्तानी खिलाड़ी पहले ‘द हंड्रेड’ में खेल चुके हैं।
Published: undefined
बांग्लादेश के सहायक कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया और मौजूदा टी20 विश्व कप में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी के संबंध में अपना रुख बदल दिया।
सलाहुद्दीन ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के फैसले को स्वीकार करना बेहद मुश्किल था। उन्होंने दावा किया कि टीम के दो सदस्य मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गए थे।
नजरुल ने शुरू में यह दावा किया था कि सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत की यात्रा न करने का फैसला सरकार ने लिया था। लेकिन अपने पद से इस्तीफा देने के बाद वह इससे मुकर गए और उन्होंने कहा था कि यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और खिलाड़ियों ने लिया था।
सलाहुद्दीन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्होंने सरासर झूठ बोला। मैं भी एक शिक्षक हूं और शिक्षक आम तौर पर कम झूठ बोलते हैं। वह इस तरह खुलेआम झूठ बोलेंगे। मैं सचमुच इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। मैं खिलाड़ियों को अपना चेहरा कैसे दिखाऊंगा। उन्होंने तो एकदम यू-टर्न ले लिया।’’
सलाहुद्दीन ने कहा कि फैसला लेने में खिलाड़ियों की कोई भूमिका नहीं थी।
Published: undefined
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एडिलेड ओवल में शनिवार को खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में अर्धशतकीय पारी के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,500 रन पूरे कर लिए हैं।
जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सीरीज के अंतिम मुकाबले में 46 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। अपना 118वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलते हुए जेमिमा ने भारत की पारी के पांचवें ओवर में किम गार्थ की गेंद पर चौका लगाकर इस आंकड़े को पार किया।
इसी के साथ रोड्रिगेज कप्तान कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के बाद महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाली चौथी भारतीय महिला बनीं।
शनिवार को एडिलेड में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए भारत ने 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। भारत ने 19 के स्कोर पर शेफाली वर्मा (7) का विकेट गंवा दिया था। यहां से जेमिमा ने स्मृति मंधाना के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 गेंदों में 121 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला।
मंधाना 55 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 82 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद शेफाली ने ऋचा घोष के साथ तीसरे विकेट के लिए 14 गेंदों में 28 रन जुटाते हुए टीम को 168 के स्कोर तक पहुंचाया।
पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined