खेल

Tokyo Olympics: भारत की झोली में आज हो सकती है मेडलों की बौछार! हॉकी और रेसलिंग पर टिकीं हैं देश की निगाहें

आज भारतीय टीम के खिलाड़ी 4 अलग-अलग स्पोर्ट्स के 7 इवेंट में एक्शन में दिखेंगे। जहां एक तरफ भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज के लिए जर्मनी से भिडे़ंगी। वहीं रेसलिंग में भी भारतीय खिलाड़ी दो अलग अलग मेडल अपने नाम कर सकते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

टोक्यो ओलंपिक का 13वां दिन भारत के लिए कई काफी अच्छा रहा। टोक्यो ओलंपिक में भारत के अब तके मेडल की बात करें तो 4 मेडल पक्के हो गए हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए सबसे पहले महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग के वेटलिफ्टिंग इवेंट में 202 किलोग्राम का भार उठाकर भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता। रविवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-9 चीन की हे बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से हराया। उन्होंने महज 52 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

बुधवार को पहलवान रवि दहिया ने 57 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के नूरीस्लाम सनायेव को हराया। अब उनका आज फाइनल मुकाबला होगा, जिसमें वह गोल्ड या सिल्वर के लिए दांव लगाएंगे। वहीं भारत के खाते में महिला बॉक्सर लवलीना ने कांस्य पदक जीता। महिला बॉक्सिंग के सेमीफाइनल मुकाबले में लवलीना हार गईं लेकिन कांस्य पदक जीत लिया।

अब नजरें आज पुरूष हॉकी खिलाड़ी और पहलवान रवि दहिया पर रहेंगी। जहां एक ओर पुरूष हॉकी टीम ब्रॉन्ज के लिए थोड़ी देर में जर्मनी से भिड़ेंगी। वहीं पहलवान रवि दहिया का भी मुकाबाल आज दोपहर 2.45 बजे होगा जहां वो गोल़्ड जीतने की कोशिश करेंगे। कुल मिलाकर आज भारतीय टीम के खिलाड़ी 4 अलग-अलग स्पोर्ट्स के 7 इवेंट में एक्शन में दिखेंगे।

आइये नज़र डालते हैं 5 अगस्त के भारत के शेड्यूल पर:

एथलेटिक्स

संदीप कुमार, राहुल रोहिल्ला, केटी इरफ़ान - 20 किमी वॉक, 1 PM

गोल्फ

अदिति अशोक एवं दीक्षा डागर - महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 2, 4 AM

हॉकी

पुरुष - भारत vs जर्मनी, कांस्य पदक के लिए मुकाबला, 7 AM

रेसलिंग

अंशु मलिक - महिला 57 kg फ्रीस्टाइल, रेपचेज राउंड, 7.30 AM

विनेश फोगाट - महिला 53 kg फ्रीस्टाइल, 8 AM

रवि कुमार दहिया - पुरुष 57 kg फ्रीस्टाइल फाइनल, स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला, 2.45 PM

दीपक पुनिया - पुरुष 86 kg फ्रीस्टाइल, कांस्य पदक के लिए मुकाबला, 2.45 PM

Published: undefined

Tokyo Olympics 2020 का सीधा प्रसारण सोनी के स्पोर्ट्स चैनल (सोनी सिक्स, टेन 1, टेन 2, टेन 3 और टेन 4) और दूरदर्शन पर किया जाएगा। इसके अलावा SonyLIV App पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined