खेल

Tokyo Olympics: भारत का एक और मेडल पक्का, बॉक्सर लवलीना ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचीं

टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सर लवलीना ने इतिहास रच दिया है। वह सेमीफाइनल में पहुंची गई हैं। लवलीना ने महिला 69 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हरा दिया है। इसके साथ ही भारत का का दूसरा मेडल भी पक्का हो गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत की महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन यहां जारी टोक्यो ओलंपिक के 69 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इस तरह असम की इस मुक्केबाज ने देश के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। कुकुगिकान एरेना में लवलीना का सामना ताइवान की नेन चिन चेन से हुआ, जहां वह 4-1 से विजयी रहीं।

रेड कार्नर में खेल रहीं लवलीना पहला राउंड थोड़ा मुश्किल रहा क्योंकि इस राउंड में तीन जजों ने उन्हें बेहतर आंका जबकि दो जजों ने चेन को बेहतर आंका। दूसरे राउंल में असम को लोहाघाट की इस मुक्केबाज ने अपने खेल का स्तर उठाया और सभी जजों को प्रभावित करने में सफल रहीं। तीसरे राउंड में चेन को ताजिकिस्तान के जज मंसूर मुहिदिनोव ने बेहतर आंका। शेष जजों का फैसला लवलीना के हक में रहा। मंसूर ने पहले राउंड में भी चेन को बेहतर अंक दिए थे।

लवलीना ने इससे पहले मंगलवार को खेले गए अंतिम-16 राउंड के मुकाबले में जर्मनी की एदिन एपेट को 3-2 से हराया था।नीले कार्नर पर खेल रहीं लवलीना ने पांचों जजों से क्रमश: 28, 29, 30, 30, 27 अंक हासिल किए थे। दूसरी ओर, नेदिन को 29, 28, 27, 27, 30 अंक प्राप्त हुए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • खेल: सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर शास्त्री-गावस्कर और रहाणे ने जताई नाराजगी और निकोल्स के कायल हुए निकोल्स

  • ,
  • तमिलनाडु चुनाव में स्टालिन को हराने वाले टीवीके विधायक वीएस बाबू का निधन, दो महीने से अस्पताल में थे भर्ती

  • ,
  • इंदिरा गांधी की जयंती पर सोनिया गांधी ने शेयर की 'आयरन लेडी' के साथ जुड़ी अपनी यादें, प्रियंका ने दादी के साहस को सराहा

  • ,
  • इंदिरा गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल गांधी, लिखा- 'दादी असाधारण, निडर और दृढ़ निश्चयी थीं'