खेल

Tokyo Olympics: बॉक्सिंग में भारत को एक और झटका, पूजा रानी का सफर हुआ खत्म

बॉक्सिंग में भारत को एक और झटका लगा है। भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा रानी 75 किग्रा मिडिलिवेट वर्ग के राउंड 16 में चीनी बॉक्सर ली क्यान से हार गई हैं। ली क्यान ने यह मुकाबला 5-0 से जीता।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

भारत की महिला मुक्केबाज पूजा रानी (75 किग्रा) को यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की किआन ली के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा है।

पूजा ओलंपिक में पदक हासिल करने से एक कदम दूर थीं। अगर वह यह मुकाबला जीत जातीं तो देश के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लेतीं। लेकिन किआन ने उन्हें एकतरफा मुकाबले पराजित कर दिया और पूजा के हार के साथ ही उनसे पदक लाने की उम्मीद धूमिल हो गई।

किआन पहले राउंड से ही पूजा पर हावी रहीं और उन्होंने पांचों जजों को तीनों राउंड में काफी प्रभावित किया। किआन को पांचों जजों ने तीनों राउंड में 10-10 अंक दिए। पूजा को पहले दो राउंड में पांचों जजों से नौ-नौ अंक मिले जबकि तीसरे राउंड में एक जज को छोड़कर अन्य चार ने उन्हें नौ-नौ अंक दिए और एक एक जज ने आठ अंक दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • खेल: गांगुली 'ICC हॉल ऑफ फेम' में शामिल और मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

  • ,
  • सड़कें या समंदर? लगातार बारिश से नोएडा-ग्रेटर नोएडा का हुआ बुरा हाल, स्कूल, दफ्तर और अंडरपास सब पानी-पानी

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस का PM मोदी पर सीधा हमला, पूछा- पीएम बताएं इस 'महापाप' में उनकी क्या भूमिका है?

  • ,
  • सिनेजीवन: राम कपूर का उम्र के भेदभाव को लेकर छलका दर्द और करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को दी बधाई