
भारत की पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन महिला एकल इवेंट के ग्रुप चरण मुकाबले में हांगकांग की चेउंग गान यी को एकतरफा अंदाज में 2-0 से हरा दिया है। सिंधु ने 35 मिनट तक चले इस मुकाबले में चेउंग को 21-9, 21-16 से हराया।
Published: undefined
इसके साथ ही सिंधु ने ग्रुप चरण के अपने दोनों मुकाबले जीत लिए। सिंधु ने इस जीत के बाद नॉकआउट चरण में जगह सुनिश्चित कर ली है। सिंधु ने इससे पहले अपने पहले मैच में इजरायल की पोलीकारपोवा कसेनिया को 21-7, 21-10 से हराया था।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined