खेल

Tokyo Paralympics: भाविना पटेल ने टेबल टेनिस में रचा इतिहास, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनीं

जीत के साथ ही भाविना पटेल ने टेबल टेनिस में इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार है जब भारत का कोई पैडलर टोक्यो पैरालिंपिक्स के टेबल टेनिस में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा है। भाविना पटेल ने यह कमाल ब्राजीलियन पैडलर को हराकर किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत की भाविना पटेल ने महिलाओं के टेबल टेनिस के क्लास फोर इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने राउंड ऑफ 16 के मैच नंबर 20 में ब्राजील की ओलिविएरा को हरा दिया है। भाविना पटेल ने यह मैच तीसरे गेम में ही अपने नाम कर लिया। भाविना ने पहला गेम 12-10 से, दूसरा गेम 13-11 से और तीसरे गेम में 11-6 से जीत हासिल की। जीत के साथ ही भाविना पटेल देश के लिए मेडल जीतने के एक कदम और करीब पहुंच गई है।

इससे पहले भाविना पटेल ने ग्रेट ब्रिटेन की मेगान शैकलेटॉन को 3-1 से शिकस्त दी। भाविना ने ग्रेट ब्रिटेन की खिलाड़ी के खिलाफ अपना मैच 11-7, 9-11, 17-15, 13-11 के अंतर से जीता और अगले राउंड यानी राउंड ऑफ 16 का टिकट कटाया था। मैच में भाविना की बेहतर शुरुआत को दूसरे राउंड में ग्रेट ब्रिटेन की पैडलर ने बाउंस बैक करते हुए कड़ी चुनौती दी थी। लेकिन अगले दो गेम को भाविना ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत पक्की की।

जीत के साथ ही भाविना पटेल ने टेबल टेनिस में इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार है जब भारत का कोई पैडलर टोक्यो पैरालिंपिक्स के टेबल टेनिस में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा है। भाविना पटेल ने यह कमाल ब्राजीलियन पैडलर को हराकर किया है। जीत पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि अपने ब्राजीलियन विरोधी को ज्यादातर बॉडी पर खिलाया, जो कि उसकी कमजोरी थी और उसी का नतीजा रहा कि उन्हें जीत मिली।

क्वार्टर फाइनल में भाविना का मुकाबला वर्ल्ड नंबर 2 पैडलर से है। भाविना इसे लेकर थोड़ी भी नर्वस नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपना बेस्ट देंगी और मैच को जीतने की कोशिश करेंगी। ऐसे में उम्मीद है कि भाविना मैच जीतकर एक और इतिहास रचेंगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना

  • ,
  • गोलवलकर ने सावरकर की आलोचना की थी, क्या बीजेपी और शिवसेना नेता उनकी किताब फाड़ेंगे: कांग्रेस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • खेल: सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर शास्त्री-गावस्कर और रहाणे ने जताई नाराजगी और निकोल्स के कायल हुए निकोल्स

  • ,
  • तमिलनाडु चुनाव में स्टालिन को हराने वाले टीवीके विधायक वीएस बाबू का निधन, दो महीने से अस्पताल में थे भर्ती