खेल

बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज के लिए विनेश फोगट को मिली मंजूरी

विनेश ने टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और रियो खेलों की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक के साथ कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज के लिए विनेश फोगट को मिली मंजूरी
बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज के लिए विनेश फोगट को मिली मंजूरी फोटोः सोशल मीडिया

डबल वल्र्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगट (बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 38 दिनों तक चले विरोध का चेहरा थीं) के अगले महीने बुडापेस्ट में पॉलीक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावना है। बुडापेस्ट इवेंट कुश्ती की वर्ष की चौथी और अंतिम रैंकिंग श्रृंखला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल को चलाने वाली एड हॉक कमेटी और सरकार के अधिकारियों के बीच मंगलवार को हुई बैठक में उनके नाम को मंजूरी दी गई।

विनेश ने टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और रियो खेलों की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक के साथ कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

तीन पहलवान जगरेब (फरवरी), एलेक्जेंड्रिया (फरवरी) और बिश्केक (जून) रैंकिंग सीरीज के साथ-साथ अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप से चूक गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 299 अंक उछला और इस रविवार खुलेंगे बैंक, जानें क्यों?

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाए, महाराष्ट्र, बंगाल, तमिलनाडु में मतपत्रों से दोबारा चुनाव हो: उद्धव ठाकरे

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

  • ,
  • तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, कहा- बिहार और बंगाल में हुए फर्जी चुनाव, फिर से कराने की मांग