खेल

विराट कोहली सात बार कैलेंडर वर्ष में 2000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

विराट कोहली (इस टेस्ट से पहले 1934 रन) को 2023 में सभी प्रारूपों में दो हजार रन तक पहुंचने के लिए 66 रनों की आवश्यकता थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट के तीसरे दिन रिकॉर्ड सातवीं बार एक कैलेंडर वर्ष में दो हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

इससे पहले विराट के नाम श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा के साथ संयुक्त रूप से एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक (छह बार) दो हजार रन बनाने का रिकॉर्ड था।

विराट कोहली (इस टेस्ट से पहले 1934 रन) को 2023 में सभी प्रारूपों में दो हजार रन तक पहुंचने के लिए 66 रनों की आवश्यकता थी। पहली पारी में वह 38 रन पर आउट हो गये थे। दूसरी पारी में 28 रन बनाते ही यह अनोखा कीर्तिमान उनके नाम हो गया।

कोहली दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। वह सचिन तेंदुलकर के 1724 रन (छह शतकों सहित) से आगे निकल गये हैं।

दक्षिण अफ्रीका में सभी प्रारूपों में कोहली के नाम अब 29 मैचों में 1750 रन हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। भारत के पूर्व कप्तान एकदिवसीय मैचों में 74.83 की औसत से 898 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष पर हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो