खेल

अफगानिस्तान के खिलाफ ज्यादा अपील करना और अंपायर से भिड़ना कोहली को पड़ा भारी, आईसीसी ने ठोंका जुर्माना

आईसीसी का कहना है कि कोहली को आचार संहिता के उल्लंघन का लेबल-1 का दोषी पाया गया है। जिसके अनुसार अनावश्यक अपील करने पर कोहली पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी की आचार संहित के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। आईसीसी के मुताबिक किसी इंटरनेशनल मैच में अनावश्यक अपील के नियम का उल्लंघन करने पर कोहली पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

आईसीसी ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। आईसीसी का कहना है कि कोहली को आचार संहिता के उल्लंघन का लेबल-1 का दोषी पाया गया है। कोहली शनिवार को अपनी टीम के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबला खेल रहे थे। इस मैच को भारत ने 11 रनों से जीता।

आईसीसी के बयान के मुताबिक कोहली ने अफगान पारी के 29वें ओवर में अम्पायर अलीम डार के पास जाकर आक्रामक और गलत तरीके से पदबाधा की अपील की थी। कोहली ने अपनी गलती मान ली है और जुर्माना भी स्वीकार कर लिया है। इसी कारण इस मामले को लेकर आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

इसके अलावा आईसीसी ने इस घटना को लेकर कोहली के खाते में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। सितम्बर 2016 में रिवाइज्ड कोड के लागू होने के बाद से कोहली की यह दूसरी गलती है।

कोहली के खाते में अब दो डीमेरिट अंक हैं। एक अंक उन्हें जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए टेस्ट मैच के दौरान मिला था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी ने हादसे पर जताया दुख, कहा- काजीरंगा हादसे की खबर दुखद, पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक और दिसंबर में 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट

  • ,
  • छठ महापर्व से पहले दिल्ली में ‘नकली यमुना’ पर घिरी बीजेपी, सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर लगाया आरोप

  • ,
  • खेल: अय्यर ने पिच पर फोड़ा करारी हार का ठीकरा और विश्व कप से पहले लचर बल्लेबाजी ने बढ़ा दी गंभीर की चिंता

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: सामने आएगा 'VIP' का सच? अभिनेत्री उर्मिला का गांधीनगर में होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट