खेल

विराट कोहली ने RCB को IPL चैंपियन बनाने के बाद किया बड़ा ऐलान! कहा- जब तक आईपीएल खेलूंगा...

जीत के बाद कोहली ने कहा कि यह टीम उतनी ही प्रशंसकों की है, जितनी की टीम की। 18 साल का लंबा समय। मैने अपनी जवानी, प्राइम और अनुभव सब कुछ इस टीम को दिया। मैने हर सत्र में जीतने की कोशिश की। जो भी मेरे पास था, दिया।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

जोश हेजलवुड ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद डाली और कोहली की आंखें भर आई। मोटेरा की पिच को चूमते हुए कोहली को देखकर उनके प्रशंसक भी खुशी के आंसू रोक नहीं सके होंगे। आईपीएल इस साल 18 बरस का हो गया और इस खिताब के साथ कोहली का कद कुछ और बढ गया।

जीत के बाद कोहली ने कहा, ‘‘यह टीम उतनी ही प्रशंसकों की है, जितनी की टीम की। 18 साल का लंबा समय। मैने अपनी जवानी, प्राइम और अनुभव सब कुछ इस टीम को दिया। मैने हर सत्र में जीतने की कोशिश की। जो भी मेरे पास था, दिया।’’

फाइनल के बाद कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का को गले लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार खिताब जीतना अविश्वसनीय अनुभव है। कभी सोचा नहीं था कि यह दिन आयेगा। आखिरी गेंद डाले जाने के समय मैं बहुत भावुक हो गया था। मैने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी थी और यह अद्भुत अहसास है।’’

उनके जिगरी दोस्त उस समय सीमा रेखा के पास खड़े थे।

कोहली ने उनके बारे में कहा, ‘‘एबीडी ने जो इस टीम के लिये किया, वह अद्भुत है। मैने उससे कहा कि यह जीत उतनी ही उसकी है, जितनी कि हमारी। मैं चाहता हूं कि तुम हमारे साथ जश्न में शामिल हो। वह चार साल पहले रिटायर होने के बाद भी सबसे ज्यादा बार प्लेयर आफ द मैच रहा। यह बताता है कि लीग पर, टीम पर और मुझ पर उसका क्या प्रभाव है। वह पोडियम पर रहने का हकदार है।’’

कमेंटेटर मैथ्यू हेडन ने जब उनसे पूछा कि वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद इस खिताब को वह कहां रखते हैं, कोहली ने कहा, ‘‘यह भी ऊपर है। मैने पिछले 18 साल में इस टीम को सब कुछ दिया। इस टीम के साथ ही रहा। मैं टीम के साथ रहा और टीम मेरे साथ। मैने हमेशा इस टीम के साथ जीतने का सपना उेखा था। मेरा दिल बेंगलुरू में है और आत्मा भी। मैं जब तक आईपीएल खेलूंगा, बेंगलुरू के लिये ही खेलूंगा।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज