टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े हीरो के रूप में उभरे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89, और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन बनाकर सैमसन ने भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। सैमसन की नजर अब आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन पर है।
संजू सैमसन ने विश्व कप में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उनका यही फॉर्म बरकरार रहा तो आईपीएल 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। यह उपलब्धि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सिर्फ एमएस धोनी के नाम हैं।
एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिनके नाम 5,000 या उससे ज्यादा रन हैं। धोनी ने 2008 से 2025 के बीच 278 मैचों की 242 पारियों में 24 अर्धशतक की मदद से 5,439 बनाए हैं। केएल राहुल के 5,000 से ऊपर रन हैं, लेकिन उन्होंने आईपीएल करियर में हर मैच में बतौर विकेटकीपर नहीं खेला है।
संजू आईपीएल में 5,000 रन पूरा करने और धोनी के विशेष क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। सैमसन ने 2013 से 2025 के बीच 177 मैचों की 172 पारियों में 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 4,704 रन बनाए हैं। 296 रन बनाते ही लीग में उनके 5,000 रन पूरे हो जाएंगे, और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे।
Published: undefined
विराट कोहली सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के ही किंग नहीं हैं। दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सर्वश्रेष्ठ टी20 लीग आईपीएल में भी उनके सामने कोई भी बल्लेबाज नहीं ठहरता है। आईपीएल के हर सीजन में कोई न कोई रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली आगामी सीजन में भी एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।
विराट कोहली अगर आईपीएल के आगामी सीजन में 339 रन और बना लेते हैं, तो उनके कुल रनों की संख्या 9,000 हो जाएगी और लीग के इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
कोहली का पिछले तीन सीजन में औसत 53 से ऊपर रहा है। ऐसे में पूरी संभावना है कि आईपीएल 2026 में वह 9,000 रनों का आंकड़ा छू लेंगे। विराट ने साल 2023 में 53.25 की औसत से 639, 2024 में 61.75 की औसत से 741, और 2025 में 54.75 की औसत से 657 रन बनाए थे।
कोहली के 2025 में किए गए प्रदर्शन का आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम योगदान रहा था।
Published: undefined
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, बेहतरीन स्पिन और हैरान करने वाली फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, फिलिप्स सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि हवा में भी करतब दिखा सकते हैं। मंगलवार को ऑकलैंड के आकाश में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देख दुनियाभर के क्रिकेट फैंस हैरान हैं।
ग्लेन फिलिप्स ने मंगलवार को ऑकलैंड के आर्डमोर एयरोड्रोम पर एक लाइट एयरक्राफ्ट को सफलतापूर्वक लैंड कराकर अपनी पायलट क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इसका वीडियो फिलिप्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया।
फिलिप्स ने बताया कि वह कमर्शियल पायलट का लाइसेंस लेने की प्रक्रिया में हैं और इसके लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऑल-राउंडर ने हाल ही में आर्डमोर फ्लाइंग स्कूल में स्टूडेंट्स और इंस्ट्रक्टर्स से बातचीत भी की।
फिलिप्स ने कहा, "यह मेरा बड़ा पैशन है। अगर मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता और मेरे पास दुनिया भर का पैसा होता, तो शायद मैं पायलट बनता। मुझे हवा में रहना बहुत पसंद है। पहाड़ों में जाकर अपने शौक पूरे करना और पायलट बनना मेरी प्राथमिकता है।"
Published: undefined
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी ने कहा है कि वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में भले ही कुछ खास नहीं रहा हो लेकिन 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए यह भारतीय रहस्मयी स्पिनर बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा।
इस टूर्नामेंट से संन्यास लेने से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले डु प्लेसी ने ‘जियो हॉटस्टार’ से कहा कि ईडन गार्डन्स की पिच सुनील नारायण और चक्रवर्ती की गेंदबाजी के अनुकूल होनी चाहिए।
डु प्लेसी ने कहा, ‘‘अगर मैं केकेआर टीम प्रबंधन का हिस्सा होता तो मैं ईडन गार्डन्स के मैदानकर्मियों से कहता कि पिच को स्पिन के अनुकूल बनाया जाए। केकेआर खुशकिस्मत है कि उसके पास चक्रवर्ती और नारायण जैसे दो शानदार गेंदबाज हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ये दोनों इस समय टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से हैं। वरुण और नारायण, दोनों का प्रदर्शन असरदार होना जरूरी है। अगर वे ऐसी पिचों पर खेलते हैं जहां वे अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पाते तो आप अपने इन दो सबसे बड़े हथियारों और अपनी सबसे बड़ी ताकत को खो देंगे।’’
डु प्लेसी ने कहा, ‘‘हां, वे किसी भी पिच पर अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं और बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। लेकिन इस आईपीएल में केकेआर की सफलता के लिए, चक्रवर्ती और नारायण को अपना जलवा दिखाना होगा। पिच को इन दोनों खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर ही तैयार किया जाना चाहिए।’’
Published: undefined
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने इस बात पर जोर दिया कि उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए पढ़ाई करना बेहद जरूरी है और पढ़ाई को नजरअंदाज करके सिर्फ खेल पर ध्यान देना बहुत जोखिम भरा है क्योंकि एक ही चोट से खेल करियर खत्म हो सकता है।
पूर्व विश्व चैंपियन ने डीपीएस इंटरनेशनल में एक बातचीत के दौरान शिक्षाविद देवयानी जयपुरिया से बात करते हुए ये बातें कहीं।
हैदराबाद की इस खिलाड़ी ने अपनी बात को समझाने के लिए अपनी जिंदगी के कई पहलुओं का जिक्र किया। इनमें 2016 के ओलंपिक से पहले का वह दौर भी शामिल है जब वह अपने बाएं पैर में ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ होने के कारण परेशान थीं और उन्हें खुद पर शक होने लगा था।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं इतने साल से खेल रही हूं। कभी न कभी तो आपको ‘रिटायर’ होना ही पड़ता है। और यही सच है। आप 45, 50 या 60 साल की उम्र तक शीर्ष स्तर पर नहीं खेल सकते।’’
पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined