खेल

वेस्टइंडीज दौरा: पहले ही मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने पर कप्तान कोहली ने की नवदीप सैनी की तारीफ

कोहली ने मैच के बाद कहा, “गेंदबाज पूरे मुकाबले में हावी रहे। सैनी दिल्ली से हैं। उनके पास नेचुरल टैलेंट और पेस है। वह ऐसे गेंदबाज हैं जो 150 तक जा सकते हैं और बहुत कम गेंदबाज हैं जो कि ऐसा कर सकते है। वह बहुत फिट भी हैं।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

अपने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में तीन विकेट लेकर भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाने वाले तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की कप्तान विराट कोहली ने जमकर तारीफ की। कोहली का कहना है कि 26 वर्षीय सैनी खुद को साबित करना चाहते हैं।

कोहली ने शनिवार को मैच के बाद कहा, "गेंदबाज पूरे मुकाबले में हावी रहे। सैनी दिल्ली से हैं। उनके पास नेचुरल टैलेंट और पेस है। वह ऐसे गेंदबाज हैं जो 150 तक जा सकते हैं और बहुत कम गेंदबाज हैं जो कि ऐसा कर सकते है। वह बहुत फिट भी हैं।"

Published: undefined

कोहली ने कहा, "वह अपना नाम बड़ा कर सकते हैं और उनमें इसकी भूख भी है। उम्मीद है कि वह यहां से आगे ही बढे़ंगे।"

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज 20 ओवर में नौ विकेट पर केवल 95 रन ही बना सका और मेहमान टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की।

बता दें कि वेस्टइंडीज के साथ टीम इंडिया अपना दूसरा टी-20 मैच रविवार को ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में खेलेगी। मैच का प्रसारण रात आठ बजे से सोनी लाइव स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। तीन टी-20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बनाई हुई है।

Published: undefined

ये हैं दोनों संभावित टीम

टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रूणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, इविन लेविस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, केरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, जेसन मोहम्मद, खारे पियरे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मणिपुर में छह नागाओं की हत्या से तनाव चरम पर, विरोध में बंद का दिखा असर, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद अब सीट चोरी, बीजेपी-चुनाव आयोग की जुगलबंदीः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: कोहली-रोहित की मौजूदगी गिल के लिए होगी फायदेमंद और द्रविड़ के बेटे को भारत की U-19 टीम में शामिल किया गया

  • ,
  • बीजेपी की करतूतों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में फैसला

  • ,
  • सिनेजीवन: अनुभव सिन्हा को पसंद आई इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' और 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज