
भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं इस पर आज फैसला आना है।पेरिस ओलंपिक-2024 में विनेश ओवरवेट होने के कारण 50 किलोग्राम भारवर्ग में डिसक्वालिफाई कर दी गईं थीं। इसके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील की थी।
Published: undefined
विनेश ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनी थीं। उनके फाइनल में जाने से देश का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया था। हालांकि, पूरे देश को उस समय झटका लग गया था जब विनेश का वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा निकला था। विनेश का वजन यूं तो दो किलो ज्यादा था, लेकिन रात भर मेहनत करने के बाद विनेश ने वजन कम किया था। फिर भी वह 100 ग्राम से चूक गई थीं।
Published: undefined
विनेश ने इस मामले के खिलाफ सीएएस में अपील की थी जिसे नौ अगस्त को मंजूर कर लिया गया था। इस मामले के लिए ऑस्ट्रेलियाई जज की नियुक्ति की गई थी। विनेश की तरफ से चार वकीलों ने उनका पक्ष रखा इनमें चार्ल्स एमसन, जोएल मोनलुइस,हैबिन एस्टेले किम और एस्टेले इवानोवा शामिल हैं। बाद में भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भी इस मामले में आईओए की तरफ से विनेश की पैरवी की थी। सुनवाई 9-10 अगस्त तक पूरी कर ली गई थी। सीएएस ने अपनी तरफ से बयान जारी कर रहा था कि इस मामले पर फैसला पेरिस ओलंपिक के खत्म होने से पहले आ जाएगा। हालांकि बाद में कोर्ट ने बताया कि वह 13 अगस्त को फैसला देगा।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined