बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम महज 18 रनों से हार गई और इसी के साथ ही आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया। मैच के दौरान कई ऐसी चीजें हुईं जिनको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मैच के बाद से ही कमेंट्री और अंपायर की गलतियों को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं।
Published: undefined
सोशल मीडिया पर धोनी की बल्लेबाजी के समय की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी इयान स्मिथ कमेंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। मैच के दौरान जैसे ही धोनी ने छक्का मारा वैसे ही इयान पूरे जोश के साथ उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। जबकि उनके साथ बैठे गांगुली शांत और मुस्कुराते हुए नजर आरहे हैं।
Published: undefined
अगली ही गेंद पर धोनी के आउट होने पर भी इयान पूरे जोश में कमेंट्री कर रहे हैं, जबकि गांगुली अब भी चुपचाप खड़े मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडयो को लेकर लोगों ने सौरव गांगुली की खूब आलोचना की।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें धोनी को गलत तरीके से आउट दिए जाने की बात की जा रही है। दरअसल जिस समय धोनी रन आउट हुए उस समय मैच का तीसरा पॉवर प्ले चल रहा था, जिसके तहत 30 यार्ड की दायरे में केवल 3 खिलाड़ी ही मौजूद रह सकते हैं। जबकि ग्राफिक्स में 30 यार्ड के दायरे में 5 खिलाड़ी नज़र आरहे हैं।
इस स्थिति में यह नो बॉल दी जानी चाहिए थी। हालांकि आईसीसी अधिकारियों ने इसे ग्राफिक्स की गलती बताते हुए इस बात से पल्ला झाड़ लिया।
Published: undefined
मंगलवार को न्यूजीलैंड की बेहद खराब शुरुआत को देख कर लग रहा था कि टीम इंडिया के लिए फाइनल की राह अब ज्यादा मुश्किल नहीं है। लेकिन बारिश का फाएदा न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को मिला और रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी एक के बाद एक आउट होते चले गए। हालांकि रिषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने मैच को कुछ देर तक संभाले रखा।
रविन्द्र जडेजा जिस तरह से खेल रहे थे उसे देख कर लग रहा था कि जीत अब ज्यादा दूर नहीं है। लेकिन जडेजा और धोनी के आउट होते ही मैच पूरी तरह से न्यूजीलैंड के पक्ष में चला गया और 50 ओवर से पहले ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी धराशायी हो गए। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined