
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में टूर्नामेंट का 44वां मैच आज टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, जबकि श्रीलंका अंतिम-4 की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में इस मैच के परिणाम से अंतिम-4 पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन आत्मविश्वास के हिसाब से भारत के लिए यह मुकाबला अहम है। वहीं, श्रीलंका भी टूर्नामेंट में अपना आखिरी लीग मैच जीतकर वर्ल्ड कप से विदाई लेने के इरादे से खेलने उतरेगी।
भारत की नजरें साथ ही इस मैच में जीत हासिल कर लीग दौर का अंत शीर्ष स्थान पर रहकर करने की होंगी। इसके लिए हालांकि उसे आज ही आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में आस्ट्रेलिया की हार की दुआ करनी होगी। आस्ट्रेलिया अभी 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं भारत 13 अंकों के साथ दूसरे।
Published: undefined
भारत अगर श्रीलंका पर जीत हासिल करता है तो उसके 15 अंक होंगे लेकिन अगर आस्ट्रेलिया भी अपना मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक होंगे और वह लीग दौर का अंत पहले स्थान के साथ करेगी।
श्रीलंका से भारत को संभलकर रहना होगा क्योंकि यह टीम इंग्लैंड जैसी टीम को मात दे चुकी है। इस मैच में उसके पास खोने को कुछ नहीं है इसलिए साख बचाने के लिए वह पूरे दम से भारत को मात देने की फिराक में होगी।
श्रीलंकाई टीम की कमी निरंतरता रही है। कुछ खिलाड़ियों ने जरूर अच्छा किया है लेकिन टीम एक ईकाई के तौर पर बेहतर नहीं कर सकी।
Published: undefined
कुशल परेरा, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कुछ बेहतरीन पारियां खेंलीं तो गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा ने टीम के लिए अच्छा किया, लेकिन इन तीनों के अलावा और कोई नाम इस वर्ल्ड कप में अपनी छाप नहीं छोड़ सका। भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसको सिर्फ तीन खिलाड़ियों के जिम्मे रहना भारी पड़ सकता है।
भारत के लिए यह मैच अपनी गलतियों को सुधाराने वाला मैच है जो बीते दो-तीन मैचों में देखने को मिली हैं। नंबर-4 की समस्या अभी भी बरकरार है। युवा ऋषभ पंत ने यहां कदम रखने के बाद ज्याद प्राभावित नहीं किया। लेकिन अगर कायदे से देखा जाए तो पंत ने सिर्फ दो मैच ही इस नंबर पर खेले हैं।
Published: undefined
मध्य क्रम की चिंता भी भारत के लिए बड़ी है। रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली अगर विफल होते हैं तो टीम का संभलना मुश्किल हो जाता है।
गेंदबाजी में एक बदलाव हो सकता है। पिछले मैच में टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक के स्थान पर हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को टीम में मौका दिया जा सकता है।
विजय शंकर के स्थान पर टीम में मयंक अग्रवाल को शमिल किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ मयंक वनडे पदार्पण कर पाते हैं या नहीं यह देखना होगा।
गेंदबाजी में अगर वैसे देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी अच्छा कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने भी प्रभावित किया है। पिछले मैच में कुलदीप नहीं खेले थे वह दोबारा टीम में शामिल किए जा सकते हैं इसकी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
Published: undefined
ये हैं दोनों संभावित टीम
भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फर्नांडो, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप।
(आइएएनएस इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined