खेल

वीडियो: फुर्सत के पलों में ‘चहल टीवी’ पर मस्ती करते दिखे कप्तान कोहली और केएल राहुल

वीडियो में चहल अपने कैमरा मैन से कैमरा विराट कोहली की तरफ घुमाने को कह रहे हैं। इस दौरान मस्ती के अंदाज में चहल कह रहे हैं कि कोहली को बुलाया भी नहीं गया था फिर भी वो जबरदस्ती वीडियो में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के अपने अंतिम लीग चरण मैच से पहले टीम साथी युजवेंद्र चहल के 'चहल टीवी' पर पहुंचे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कोहली ओपनर लोकेश राहुल और चहल के साथ बातचीत कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने ट्वीट में कहा, "स्पेशल: युजी चहल और केएल राहुल ने एजबेस्टन में विजेता कप्तान कोहली के साथ चहल टीवी के अंतिम एपिसोड को खास बनाया।"

इस दौरान चहल ने 'चहल टीवी' पर राहुल का इंटरव्यू लेने के साथ-साथ साथ कप्तान कोहली का मजाक भी बनाया। वीडियो में चहल अपने कैमरा मैन से कैमरा विराट कोहली की तरफ घुमाने को कह रहे हैं। इस दौरान मस्ती के अंदाज में चहल कह रहे हैं कि कोहली को बुलाया भी नहीं गया था फिर भी वो जबरदस्ती वीडियो में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि चहल की बात पर कोहली हंसते हुए वीडियो से बाहर चले जाते हैं।

बता दें कि टीम इंडिया टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना दूसरा स्थान पक्का कर चुकी है। हालांकि टीम को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलना है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध