वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: पुणे में बारिश का कहर, 11 लोगों की मौत और टीचरों की पिटाई के बाद होस्टल में मृत मिला 5वीं का छात्र

बुधवार देर रात को पुणे में जोरदार बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो गई है और बिहार के एक केंद्रीय विद्यालय के प्राइवेट होस्टल से एक पांचवी कक्षा के छात्र का शव बरामद किया गया है। जानिए 4 बड़ी खबरें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पुणे में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। अलग-अलग इलाकों में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो गई है । बुधवार रात को जोरदार बारिश में सहकार नगर इलाके में एक दीवार गिरने से कई लोगों की जान गई थी। पुणे में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमों को तैनात किया गया है।

राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उनके जन्मदिन पर आइए हम डॉ मनमोहन सिंह जी की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करें। उनके जन्मदिन पर उन्हें मेरी शुभकामनाएं। मैं आने वाले वर्षों में उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं।”

बिहार के सीतामढ़ी में सुतिहारा के केंद्रीय विद्यालय में पांचवीं कक्षा का एक छात्र प्राइवेट होस्टल के कमरे में मृत पाया गया। मृत छात्र के परिजनों का आरोप है कि चोरी का इल्जाम लगाते हुए स्कूल के अध्यापकों ने कई बार उसे पीटा था। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे के पिता ने बताया कि उसने शिकायत की थी कि उसे कई बार पीटा गया। हम प्रिंसिपल से मिले थे, उन्होंने कहा था कि ऐसा आइंदा नहीं होगा। मेरे बच्चे पर चोरी का आरोप लगाया गया, अध्यापक और प्रिंसिपल द्वारा पीटा गया।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले साल हुई हिंसा की घटना में मुख्य आरोपी योगेश राज को इलाहबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें कि दिसंबर 2018 में कथित गो हत्या की अफवाह के बाद सयाना गांव में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चौकी इंचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह व एक अन्य शख्स की मौत हो गई थी। बजरंज दल देता योगेश राज पर हिंसा के साथ वहां मौजूद भीड़ को उकसाने का आरोप है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध