
नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरता की गई, उनके ऊपर लाठीचार्ज हुआ और पैलेट गन से हमला किया गया। पिछले 15 दिन से विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं कि छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? छात्रों पर पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा? छात्रों पर आंसू गैस के गोले क्यों छोड़े गए? हम अमित शाह से इसी मुद्दे पर सवाल पूछ रहे हैं, उन्हें सदन में आकर इस बारे में एक स्टेटमेंट देने में क्या तकलीफ है?
देश की संसद पिछले 15 दिनों से चल रही है, लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन में नहीं आ रहे हैं।
इसके दो मतलब हैं- पहला कि मोदी-शाह संसद को नजरअंदाज कर रहे हैं। दूसरा- मोदी-शाह को संसद में आने से डर लग रहा है।' देखिए पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए