
अगस्त में शुरू हो रहे सबसे बड़े इंडियन क्विज शो केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़ पति में इस बार अमिताभ बच्चन का एक नया अवतार देखने को मिलेगा।
Published: undefined
केबीसी के 11वें सीजन में अमिताभ बच्चन प्रिंस हैरी की शादी जैसे परिधान में नजर आएंगे। पिछले सात सालों से शो के लिए अमिताभ की कॉस्टयूम डिजाईनर प्रिया पाटिल ने इस बार भी उनका ड्रेस अप तैयार किया है।
केबीसी में इस बार अमिताभ बच्चन थ्री पीस सूट में ही दिखेंगे लेकिन इसमें टाई के साथ खास एक्पैरिमेंट किए गए हैं। अमिताभ के सभी सूट इटली से मंगाए गए हैं और उनके शेड्स सॉलिड रखे गए हैं।
शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं। शो का प्रसारण अगस्त में होगा। हालांकि इसकी डेट और टाइमिंग को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined