
जंतर मंतर पर छात्रों और युवाओं का आंदोलन भले खत्म हो गया हो, लेकिन मोदी सत्ता से अकाउंटेबिलिटी की मांग युवा दिलों में जिंदा है। 25 जुलाई की रात धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जश्न में डूबे जेन-जी ने नवजीवन से बातचीत में साफ कर दिया कि 'आने वाले दिनों में जब भी सरकार की जवाबदेही तय करने की बात होगी, युवा सड़कों पर उतरेंगे।' इस बातचीत में युवाओं ने साफ कर दिया कि एथेनॉल का मुद्दा हो या किसी भी मंत्री की जवाबदेही तय करने की बात हो - युवा अपनी आवाज उठाने से अब पीछे नहीं हटेंगे।'
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए