
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग (बीजेपी) घबराए हुए हैं। इस दौरान तेजस्वी ने बीजेपी और सीएम नीतीश कुमार की दोस्ती को लेकर किए गए सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो बातें गंभीर नहीं हैं उस पर कोई टिप्पणी करने का मतलब नहीं। कौन क्या कह रहा है यह बात अभी से चल रहा है क्या? बार-बार बताने के बाद भी इस बात पर चर्चा हो रही है तो इसका कोई मतलब नहीं है। बीजेपी को हर चीज पर एतराज होगा। इतने बढ़िया ढंग से सरकार चल रही है और आपसी तालमेल भी इतना बढ़िया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined