वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: महाराष्ट्र में टूटेगा बीजेपी-शिवसेना गठबंधन? इमरान ने माना, पाक आर्मी ने दी थी आतंकियों को ट्रेनिंग

#Maharashtra में विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में 288 सीटों का बंटवारा भारत-पाक बंटवारे से भी भयंकर है और पाक पीम इमरान ने खुलासा किया है 9/11 हमले से पहले पाक आर्मी और ISI ने अलकाएदा को ट्रेनिंग दी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में विधानसभा बीजेपी और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर तकरार लगातार जारी है। इस मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “इतना बड़ा महाराष्ट्र है। ये जो 288 सीटों का बंटवारा है, यह भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से भी भयंकर है। अगर सरकार में होने के स्थान पर हम विपक्ष में बैठे होते, तो तस्वीर अलग होती। सीटों को लेकर हम जो भी फैसला करेंगे, आपको जानकारी दे देंगे।” इसे पहले संजय ने कहा था कि 50 फीसदी सीट नहीं तो गठबंधन नहीं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना कि खूंखार आतंकी संगठन अल कायदा की ट्रेनिंग उनके ही देश में हुई थी। अमेरिकी थिंक टैंक काउिंसल ऑन फॉरन रिलेशंस (सीएफआर) में इमरान ने कहा कि 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले से पहले अल कायदा के आतंकवादियों को पाकिस्तानी आर्मी और ISI ने ट्रेनिंग दी थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार ने 9/11 की विनाशकारी वारदात के बाद उन आतंकी समूहों के प्रति अपनी नीति बदल ली, लेकिन पाकिस्तानी आर्मी बदलना नहीं चाहती थी।

देश भर में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। मुंबई में आज प्याज 75 से 80 रूपए प्रति किलो बिक रहा है। नासिक के व्यापारियों की माने तो फिलहाल प्याज की कीमत गिरने नहीं जा रही है। यहां थोक भाव 4400 प्रति क्विंटल है। वहीं दिल्ली में प्याज की कीमत 60 रुपए किलो तक पहुंच गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल