वीडियो

वीडियो: एमपी बीजेपी की एकता की खुली पोल, जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भिड़े कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  सीएम शिवराज सिंह चौहान 

मध्य प्रदेश में बीजेपी जिन कार्यकर्ताओं के बल पर विधानसभा चुनाव जीतने का दम भर रही है। पार्टी के वही कार्यकर्ता एकजुट नजर नहीं आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण इंदौर में देखने को मिला है। जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बीजेपी की एकता की पोल खुल गई है। सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रविवार को बीजेपी के ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई।

खबरों के मुताबिक, सीएम चौहान रविवार को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर इंदौर पहुंचे। इस दौरान उनका जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया, कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए मंच बनाए थे। यह यात्रा इंदौर के विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी। विधायक उषा ठाकुर के क्षेत्र में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा थे, तभी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंच से उषा ठाकुर अपनी बात कह रही थीं, उसी दौरान एक अन्य कार्यकर्ता दूसरे नेता की तख्ती लेकर पहुंच गया। इस पर दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ, लात-घूंसे चले। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 11 दिसंबर को होगी। बीजेपी 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार वोटरों में उसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Oct 2018, 11:12 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'देश की परवाह नहीं, सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करनी है', संजय राउत का बीजेपी पर हमला

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार