वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: अंबेडकर की मूर्ती तोड़ने पर सहारनपुर में तनाव और तबरेज आलम लिंचिंग केस में पुलिस ने हटाई हत्या की धारा

सहारनपुर में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश पैदा हो गया है और झारखंड के तबरेज अंसारी लिंचिंग मामले में डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक़ तबरेज की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के सहारनपुर में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।

बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र की एक नहर के पास से मंगलवार को पुलिस ने चार लोगों के शव बरामद किए हैं। बरामद शवों में से एक शव महिला का और तीन बच्चों के हैं। नोखा के थाना प्रभारी नरोत्तम चंद ने आईएएनएस को बताया कि एक ग्रामीण की सूचना के बाद पुलिस ने बक्सर कैनाल के भलुआहीं पईन के पास से चार शव बरामद किए हैं। बरामद शवों में एक शव महिला का है, जबकि तीन शव बच्चियों के हैं।

झारखंड के तबरेज अंसारी लिंचिंग मामले में डॉक्टरों ने कहा है तबरेज की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 302 को हटा दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि रिपोर्ट में तबरेज की मौत तनाव और दिल का दौरा पड़ने के वजह से हुई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल