वीडियो

असमानता दूर करने के लिए जातिगत जनगणना जरूरी, पिछड़ों को हक दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना इसी असमानता की सच्चाई को सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जबकि इसके विरोधी इस सच्चाई को बाहर आने देना नहीं चाहते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि 98 साल पहले शुरू हुई हिस्सेदारी की लड़ाई आज भी जारी है। जातिगत जनगणना इसी असमानता की सच्चाई को सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जबकि इसके विरोधी इस सच्चाई को बाहर आने देना नहीं चाहते हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “98 साल पहले शुरू हुई हिस्सेदारी की लड़ाई जारी है।“

 “20 मार्च 1927 को बाबासाहेब अंबेडकर ने महाड़ सत्याग्रह के ज़रिए जातिगत भेदभाव को सीधी चुनौती दी थी। यह केवल पानी के अधिकार की नहीं, बल्कि बराबरी और सम्मान की लड़ाई थी।“

उन्होंने आगे लिखा, "बाबासाहेब का सपना आज भी अधूरा है। उनकी लड़ाई सिर्फ अतीत की नहीं, आज की भी लड़ाई है — हम इसे पूरी ताक़त से लड़ेंगे।“

राहुल गांधी ने दलितों की शासन, शिक्षा, नौकरशाही और संसाधनों तक पहुंच के लिए अब भी जारी संघर्ष जैसे विषयों पर जाने-माने शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, दलित विषयों के जानकार और तेलंगाना में जातिगत सर्वेक्षण पर बनी अध्ययन समिति के सदस्य प्रो. थोराट से इस सत्याग्रह के महत्व पर चर्चा की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • खेल: गांगुली 'ICC हॉल ऑफ फेम' में शामिल और मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

  • ,
  • सड़कें या समंदर? लगातार बारिश से नोएडा-ग्रेटर नोएडा का हुआ बुरा हाल, स्कूल, दफ्तर और अंडरपास सब पानी-पानी

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस का PM मोदी पर सीधा हमला, पूछा- पीएम बताएं इस 'महापाप' में उनकी क्या भूमिका है?

  • ,
  • सिनेजीवन: राम कपूर का उम्र के भेदभाव को लेकर छलका दर्द और करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को दी बधाई