वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: कर्नाटक-दिल्ली के नए  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान और निर्भया के दोषी ने चली नई चाल!

दिल्ली हिंसा को लेकर लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा- कि काफी समय से इस चर्चा की मांग हो रही थी। होली का त्योहार खत्म हुआ है, लेकिन दिल्ली की खून की होली हमारा पीछा नहीं छोड़ रही है और कांग्रेस ने कर्नाटक-दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली हिंसा को लेकर आज लोकसभा में चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा कि काफी समय से इस चर्चा की मांग हो रही थी। होली का त्योहार खत्म हुआ है, लेकिन दिल्ली की खून की होली हमारा पीछा नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि पूरा देश बेचैन है और जानना चाहती है कि कैसे यह घटना हुई और सरकार क्या कार्रवाई कर रही है कि दोबारा ऐसी घटना नहीं हो। अधीर रंजन चौधरी ने सदन में पूछा कि जब तीन दिनों से हिंसा हो रही थी, तब दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे थे।

कांग्रेस ने बुधवार को डीके शिवकुमार को कर्नाटक कांग्रेस और पूर्व विधायक अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चौधरी को डीपीसीसी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

निर्भया के गुनहगारों के कानूनी दांव-पेच अब भी जारी हैं। मुकेश और विनय की अलग-अलग अर्ज़ियों के बाद अब पवन ने नया दांव चला है। पवन ने दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर अपने साथ जेल में हुई मारपीट की घटना का हवाला दिया है। पवन ने कहा है कि कोर्ट पुलिस को FIR दर्ज कर मामले की जांच का आदेश दें। .

भारतीय मुक्केबाज मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने जॉर्डन के अम्मान में एशिया ओसियाना क्वालीफायर्स में प्लेआफ में जीत दर्ज करके टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है। इसी के साथ वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले 9वें भारतीय बन चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आईफोन के पार्ट्स बनाने वाली टाटा की फैक्ट्री में 3 कर्मचारियों दम घुटने से मौत, एप्पल ने शुरू की जांच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़े सांस-संक्रमण के मरीज, डॉक्टर बोले- रोज 25-40 सिगरेट पीने जितना जहरीला है AQI

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहे सरकारी कर्मचारी, तो अपने आप होंगे सस्पेंड!

  • ,
  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और IED से हमले, 'बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स' ने किए बड़े दावे

  • ,
  • कांग्रेस ने सियांग बांध परियोजना पर रीजीजू की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए, स्थानीय आदि समुदाय की चिंताओं की अनदेखी करने का आरोप