
कांग्रेस के 84वें अधिवेशन के आखिरी दिन कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की घोषणा कर डाली है। उन्होंने कहा, “राहुल भाई कार्यकर्ताओं को समेट लो, अगले साल लाल किले पर झंडा आप ही फहराओगे।”
उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से अपने पूराने भाषण में टिप्पणी को लेकर माफी मांगते हुए कहा, “मैने गंगा नहा ली सर, आपके चरणों में सिर रखकर। आप सरदार भी हैं और असरदार भी।” उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, “जो आपके मौन ने कर दिखाया, वो बीजेपी के शोर शराबे में नहीं हुआ और मुझे 10 साल बाद ये समझ आया।”
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined