वीडियो

'संविधान की उड़ रही धज्जियां, खतरे में है लोकतंत्र', CM अशोक गहलोत ने बताया क्यों जरूरी है भारत जोड़ा यात्रा?

अशोक गहलोत ने कहा कि आज मुल्क के अंदर जो माहौल है वो चिंताजनक है, एक तरफ महंगाई, बेरोजगारी की समस्या तो दूसरी तरफ धर्म-जाति के नाम पर लोगों के बीच इतनी दूरी बन गई है। देश में तनाव का माहौल है वो देशहित में नहीं है।

फोटो: @bharatjodo
फोटो: @bharatjodo 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन भी जारी है। इस बीच इस यात्रा की नौबत क्यों आई इसे लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक वीडियो जारी किया है। अशोक गहलोत कह रहे हैं कि कि आज मुल्क के अंदर जो माहौल है वो चिंताजनक है, एक तरफ महंगाई, बेरोजगारी की समस्या तो दूसरी तरफ धर्म-जाति के नाम पर लोगों के बीच इतनी दूरी बन गई है। देश में तनाव का माहौल है वो देशहित में नहीं है।

अशोक गहलोत ने कहा कि चाहे परिवार हो, गांव हो, प्रदेश हो या देश हो, जहां शांति-सद्भाव होता है, वहीं विकास होता है। पीएम मोदी से हम बार बार ये कहते हैं कि आपको ये अपील करनी चाहिए कि ये देश का माहौल ऐसा क्यों बन गया है। क्या कारण है ये सब जानते हैं। उनको अपील करनी चाहिए लेकिन वो क्यों आगे नहीं आ रहे हैं ये नहीं पता।

अशोक गहलोत ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने तय किया है कि ये यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की जाए। रास्ते भर में शांति-सद्भावना का संदेश देते हुए कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता चल रहे हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस यात्रा में कई लोग जुड़ते जाएंगे। ये यात्रा मोदी सरकार को संदेश देगा कि देश को एक रखना हमारा कर्तव्य है, हमारा धर्म है।

गहलोत ने कहा कि आज संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आज लोकतंत्र खतरे में है। आखिर में अशोक गहलोत ने कहा कि एक तेरा कदम एक मेरा कदम मिल जाए तो जुड़ जाए वतन

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined