वीडियो

वीडियो: राहुल बोले- पिता की हत्या से समझा हिंसा का सही अर्थ, देश को टकराव की नहीं सहअस्तित्व की रणनीति की जरुरत

राहुल गांधी ने अपने पिता स्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को याद करते हुए कहा, "मुझे उनकी मौत से हिंसा का सही अर्थ समझ में आया।" इसके साथ ही उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत को टकराव की नहीं सहअस्तित्व के रणनीति की जरुरत है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु के साथ चर्चा में राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर बात की। राहुल गांधी ने अपने पिता स्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को याद करते हुए कहा, “मुझे उनकी मौत से हिंसा का सही अर्थ समझ में आया।” उन्होंने कहा कि उन्हें काफी पहले ऐहसास हो गया था कि उनके पिता की मौत निश्चित है क्योंकि वे जिन शक्तियों से लड़ रहे थे वे एकजुट हो चुकी थीं।

एक अन्य सवाल कि अगर आप वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री होते तो दुनिया की ताकतों का सामना कैसे करते? इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मुझे चीन का वैश्विक नजरिया समझ आता है। अमेरिका हमारा दोस्त है लेकिन उसके पास वैश्विक नजरिए की कमी है। वो भारत की तरह आंतरिक मामलों में उलझा है। फिलहाल भारत के पास रणनीति नहीं है। भारत को टकराव की नहीं सहअस्तित्व के रणनीति की जरुरत है। मैं मतभेदों के बावजूद संवाद पर ध्यान देता।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो

  • ,
  • मनमोहन सिंह सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में थे, उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड अलग था: सोनिया गांधी

  • ,
  • बिहार में उर्दू, अरबी-फारसी के शिक्षकों के साथ भेदभाव! तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना