वीडियो

वीडियो: सोमवार दोपहर में की जाएगी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, सभी तैयारियों के साथ शुरू हुई उलटी गिनती

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग 22 जुलाई को की जाएगी। पहले इसे 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण लॉन्च टालना पड़ा था। इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने ट्वीट कर इस बारे में पुष्टि की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इसरो ने चंद्रयान-2 के लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। चंद्रयान-2 अब 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। पहले इसे 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण लॉन्च टालना पड़ा था। इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने ट्वीट कर इस बारे में पुष्टि की। लॉन्च टलने के बाद 21 और 22 जुलाई के बीच दोबारा कोशिश पर विचार किया जा रहा था और अंत में 22 जुलाई की तारीख तय की गई। इसरो के मुताबिक 22 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाएगा।

Published: undefined

पहले चंद्र मिशन की सफलता के 11 साल बाद इसरो 'चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण करेगा। इसे चांद तक पहुंचने में 54 दिन लगेंगे। स्वदेशी तकनीक से निर्मित चंद्रयान-2 में कुल 13 पेलोड हैं। आठ ऑर्बिटर में, तीन पेलोड लैंडर विक्रम और दो पेलोड रोवर प्रज्ञान में हैं। पांच पेलोड भारत के, तीन यूरोप, दो अमेरिका और एक बुल्गारिया के हैं। लैंडर विक्रम का नाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम के जनक डॉक्टर विक्रम ए साराभाई के नाम पर रखा गया है। वहीं 27 किलोग्राम प्रज्ञान का मतलब संस्कृत में बुद्धिमता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद श्रीहरिकोटा में चंद्रयान का प्रक्षेपण होते हुए देखेंगे। वे एक दिन पहले ही श्रीहरिकोटा पहुंच गए हैं। प्रक्षेपण के करीब 16 मिनट बाद जीएसएलवी-एमके तृतीय चंद्रयान-2 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा।

मिशन के मुख्य उद्देश्यों में चंद्रमा पर पानी की मात्रा का अनुमान लगाना, उसके जमीन, उसमें मौजूद खनिजों और रसायनों का अध्ययन करना है। चंद्रयान-2 चंद्रमा के भूकंपीय गतिविधियों का भी अध्ययन करेगा। मिशन में तरह-तरह के कैमरा, स्पेक्ट्रोमीटर, रडार, प्रोब और सिस्मोमीटर भेजे जा रहे हैं। चंद्रमा पर भारत के पहले मिशन चंद्रयान-1 ने वहां पानी की मौजूदगी की पुष्टि की थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • उपराष्ट्रपति चुनाव: केजरीवाल ने विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का किया समर्थन, सभी से साथ देने की अपील की

  • ,
  • खेल: एशिया कप से श्रेयस अय्यर को बाहर रखना चौंकाने वाला! और एशिया कप में पाकिस्तान से खेलने से नहीं रोकेगा केंद्र

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बी सुदर्शन रेड्डी बोले- उपराष्ट्रपति का दायित्व राजनीतिक दायित्व नहीं है, यह उच्च संवैधानिक दायित्व है

  • ,
  • हरियाणा: भारी बवाल के बीच भिवानी में शिक्षिका मनीषा का हुआ अंतिम संस्कार, 3 बार हुआ पोस्टमार्टम, CBI करेगी जांच

  • ,
  • संसद अनिश्चितकाल तक स्थगित, हंगामे की भेंट चढ़ा पूरा सत्र, लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे हुई चर्चा, राज्यसभा में 41 घंटे