वीडियो

वीडियो: कोरोना के नए वैरिएंट ने एक बार फिर बढ़ाई दुनिया की टेंशन! डेल्टा और डेल्टा प्लस से भी ज्यादा है खतरनाक

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट का पता लगा है, जिससे अधिक तेजी से संक्रमण फैलने की आशंका है और अधिकारियों ने इससे जुड़े 22 मामलों की पुष्टि की है। जिसके बाद से एक बार फिर दुनिया खौफ में जीने को मजबूर हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट का पता लगा है, जिससे अधिक तेजी से संक्रमण फैलने की आशंका है और अधिकारियों ने इससे जुड़े 22 मामलों की पुष्टि की है। दुनियाभर के वैज्ञानिक तेजी से फैलने के संकेतों के लिए नए वेरिएंट पर अब गौर करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान- नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनआईसीडी) ने पुष्टि की है कि दक्षिण अफ्रीका में बी.1.1.529 का पता चला है और जीनोम अनुक्रमण के बाद बी.1.1.529 के 22 मामलों की पुष्टि हुई है।

बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट डेल्टा और डेल्टा प्लस से भी ज्यादा खतरनाक है।यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा, "वैरिएंट में बड़ी संख्या में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ-साथ वायरल जीनोम के अन्य हिस्सों में म्यूटेशन शामिल हैं। ये संभावित रूप से जैविक रूप से महत्वपूर्ण म्यूटेशन हैं जो टीके, उपचार और ट्रांसमिशन के संबंध में वायरस के व्यवहार को बदल सकते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध