वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: हरियाणा-महाराष्ट्र में चुनाव तारीखों का ऐलान और बिहार के एक घर में हुए धमाके में 1 की मौत कई घायल

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21अक्टूबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी और बिहार के बेतिया में एक घर में जोरदार धमाका हुआ जिसमें एक शख्स के मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

चुनाव आयोग ने शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले असेंबली इलेक्शंस की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों राज्यों में 21अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा। 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

बिहार के बेतिया के नौतन इलाके में शनिवार सुबह एक घर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। धमाका इतना तेज़ था कि आसपास कई किलोमीटर तक का इलाका थर्रा गया। इस हादसे में भारी नुक्सान के साथ कई बकरियां भी मर गई।

गन्ने की फसल के बकाया भुगतान और कर्जमाफी समेत कई मांगों को लेकर किसान नोएडा से धीरे-धीरे दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड्स लगा रखे हैं। गाजीपुर के पास दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर ईस्ट रेंज-दिल्ली के ज्वाइंट सीपी ने कहा, “हम यूपी पुलिस के साथ कोऑडिनेट कर रहे हैं, किसान रास्ते में हैं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!