सबकुछ सुप्रीम कोर्ट की नाक के नीचे हुआ; Jantar Mantar 2.0 से पहले SIR पर बोले वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण
30 सितंबर को दिल्ली में प्रेस क्लब में कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और सांसदों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ऐलान किया कि लोकतंत्र की बुनियादी जरूरतों और चुनावी अखंडता की रक्षा के लिए 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन जंतर-मंतर 2.0 के तहत प्रदर्शन किया जाएगा।
By नवजीवन डेस्क
सबकुछ सुप्रीम कोर्ट की नाक के नीचे हुआ; Jantar Mantar 2.0 से पहले SIR पर बोले वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण फोटोः नवजीवन
30 सितंबर को नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और सांसदों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह ऐलान किया कि लोकतंत्र की बुनियादी जरूरतों और चुनावी अखंडता की रक्षा के लिए 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन जंतर-मंतर 2.0 के तहत विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रेस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि 'इस सरकार ने ज्ञानेश कुमार को आजीवन के लिए प्रतिरक्षा (इम्युनिटी) दे दी है, ताकि उनके द्वारा किए गए देशद्रोह के कृत्यों के लिए उन्हें कभी छुआ भी न जा सके। हम मांग करते हैं कि इस प्रतिरक्षा को समाप्त किया जाए।” देखिए इस मौके पर वरिष्ठ वकील द्वारा दिया गया संबोधन
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए