वीडियो

वीडियो: कृषि कानून वापस होने पर किसानों में खुशी की लहर, दिल्ली की सीमाओं पर जलेबी बांटकर, नाचकर जश्न मना रहे किसान

मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद से ही दिल्ली की सीमाओं पर जश्न का माहौल है। दिल्ली यूपी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने जलेबी बांटकर, पटाखे छोड़कर, नाचकर जश्न मनाया।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद से ही दिल्ली की सीमाओं पर जश्न का माहौल है। दिल्ली यूपी बॉर्डर, दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर लोग जलेबी बांटकर, पटाखे छोड़कर जश्न मना रहे हैं।

आपको बता दें, किसानों की मांगों के आगे मोदी सरकार को झुकना पड़ा। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। वहीं दूसरी ओर राकेश टिकैट ने कहा कि फिलहाल संयुक्त मोर्चा प्रधानमंत्री की घोषणा को लेकर बातचीत कर रहा है, आगे की रणनीति जल्द बताई जाएगी। राकेश टिकैत ने कहा है कि आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा। हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा। सरकार एमएसपी के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नहीं रुक रहा अमेरिका, ग्रेटर टुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, लगातार दूसरी बार FIFA के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का डबल अटैक, आज गर्मी-उमस का येलो अलर्ट, 18-19 को तेज बारिश के आसार

  • ,
  • अमेरिका ने ईरान पर हमले किए तेज, ग्रेटर तुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, तेल टैंकर को भी बनाया निशाना, तेहरान का भी जवाबी हमला

  • ,
  • FIFA: इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, बिना गोल किए भी छाए मेस्सी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

  • ,
  • FIFA WC 2026: हाईवोल्टेज सेमीफाइनल में इंग्लैंड का अर्जेंटीना से सामना, जानें किसका पलड़ा भारी