वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: मोदी सरकार के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल और देश में कोरोना का कहर जारी

मोदी सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली चलो आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली प्रशासन अलर्ट पर है और राजधानी की शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए कई इंतजाम किए हैं।

फोटो :सोशल मीडिया
फोटो :सोशल मीडिया 

मोदी सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली चलो आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली प्रशासन अलर्ट पर है और राजधानी की शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए कई इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के तमाम बॉर्डर सील कर दिए हैं और वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। डीएमआरसी ने भी हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली अपनी ट्रेन सेवाओं को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थागित कर दिया है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,489 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 92,66,706 हो गई है। 524 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,35,223 हुई। कुल सक्रिय मामले 4,52,344 हो गई है। 36,367 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 86,79,138 हो गई है।

गंभीर चक्रवाती तूफान निवार ने 25 नवंबर की रात और 26 नवंबर की सुबह के दौरान पुडुचेरी के पास से पुडुचेरी और तमिलनाडु तट को 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार कर लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चक्रवात के कारण तमिलनाडु का कुड्डालोर जिला बहुत प्रभावित हुआ है, वहां तेज हवाओं के कारण कई पेड़ गिर गए। जिला प्रशासन गिरे हुए पेड़ों को हटाने में जुटा है।

महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का बुधवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अभी दो सप्ताह पहले ही उन्हें ब्रेन में क्लॉट की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी थी, जिसके बाद वह घर पर ही आराम कर रहे थे। उन्हें आज अपने घर पर ही हार्ट अटैक आया था। माराडोना अभी केवल 60 साल के थे और इसी 30 अक्तूबर को उन्होंने अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, अब तक 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

  • ,
  • 'बीते तीन महीने में 25 प्रतिशत तक बढ़ गया रसोई का बजट', जयराम ने PM से पूछा- कमरतोड़ महंगाई से छुटकारा कब मिलेगा?

  • ,
  • Asian Games: जन्मदिन पर लवलीना ने जीता गोल्ड, बोलीं- जापान मेरे लिए लकी, यह मेडल यादगार रहेगा

  • ,
  • SIR पर चौतरफा घिरे चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से छूटे नाम फिर जुड़ेंगे, राज्यों में चलेगा विशेष अभियान

  • ,
  • यूपी: चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश; 8 साल पुराने केस में कोर्ट की कार्रवाई