वीडियो

वीडियो: उत्तराखंड में भारी बारिश ने फिर मचाई तबाही! कहीं नदी में बह गया रेल ट्रैक तो कहीं पानी में समा गया घर

देवभूमि में उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से लोगों की सांसे अटक गई है। भारी बारिश से चारों और तबाही का मंजर है। कहीं नदी नाले ऊफान पर हैं, तो कहीं भारी बारिश से भूस्खलन हो रहा है। अब तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इन सबके बीच चार धाम यात्रा को भी रोक दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देवभूमि में उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से लोगों की सांसे अटक गई है। भारी बारिश से चारों और तबाही का मंजर है। कहीं नदी नाले ऊफान पर हैं, तो कहीं भारी बारिश से भूस्खलन हो रहा है। अब तक 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इन सबके बीच चार धाम यात्रा को भी रोक दिया गया है। वहां भी हजारों की संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने के लिए जद्दोजहद चल रही है।

इधर कुमाऊ में भी तबाही का मंजर है। काठगोदाम स्टेशन पर रेलवे ट्रैक बह गया है। गौला पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की आशंका से रेड अलर्ट जारी किया है। इन सबके बीच देवदूत बनकर आए BRO (सीमा सड़क संगठन), एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लोगों को बचाने में जुटी हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार