वीडियो

वीडियो: पार्किंग का पानी आने से प्रगति मैदान टनल बंद, लगा लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने दी ये सलाह

प्रगति मैदान की पार्किंग में भी काफी मात्रा में जलभराव हो गया। इस कारण रविवार से ही प्रगति मैदान को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली में बीते दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जलभराव हो गया। इसके अलावा मिंटो ब्रिज, तिलक ब्रिज, आईटीओ, एम्स, प्रगति मैदान, पुल प्रहलादपुर समेत सभी अंडरपास जलभराव में डूबे रहे। प्रगति मैदान की पार्किंग में भी काफी मात्रा में जलभराव हो गया। पीडब्ल्यूडी ने प्रगति मैदान पार्किंग में भरे पानी को प्रगति मैदान टनल में निकाला है, जिससे प्रगति मैदान टनल में काफी पानी भर गया है। इस कारण रविवार से ही प्रगति मैदान को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, पानी भरने से टनल को रविवार को ही बंद कर दिया गया था। पुलिस ने वाहन चालकों को रिंग रोड से आईटीओ या फिर भैरो मार्ग  होकर इंडिया गेट और नई दिल्ली आने की सलाह दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • संयुक्त राष्ट्र बैठक से पहले अमेरिका की 'नो एंट्री', राष्ट्रपति पेजेश्कियन की टीम को वीजा देने से मना किया

  • ,
  • खेलः एशियन गेम्स में भारत की दोनों टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और गंभीर ने की अमित शाह से मुलाकात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन