वीडियो

मायावती ने 2027 की राजनीति के लिए चुना अपना सियासी दुश्मन, योगी की तारीफ कर दिए नए संकेत

आज लखनऊ में मायावती ने बड़ी रैली की, जिसमें सीएम योगी की तारीफ और नरेंद्र मोदी के प्रति सॉफ्ट रवैया रखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश पर निशाना साधा। इस पर अखिलेश ने भी पलटवार किया और कहा कि मायावती बीजेपी के साथ अंदरूनी सांठगांठ में फंसी हुई हैं।

मायावती की लखनऊ रैली से नए सियासी संकेत
मायावती की लखनऊ रैली से नए सियासी संकेत 

लखनऊ में 9 अक्टूबर को बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक बड़ी रैली की, मगर ये रैली पार्टी की राजनीति से ज्यादा भीड़ को लेकर चर्चा में रही। उसके बाद मायावती के भाषण ने कयासों और अनुमानों के सारे पर्दे हटा दिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ और नरेंद्र मोदी के प्रति सॉफ्ट रवैया रखते हुए मायावती ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। इसके बाद एसपी सुप्रीमो ने भी पलटवार किया और कहा कि मायावती बीजेपी के साथ अंदरूनी सांठगांठ में फंसी हुई हैं। मगर सवाल ये है कि मायावती अखिलेश यादव और पीडीए पर हमलावर क्यों हैं? वह सत्ता से सवाल करने के बजाय विपक्ष को टारगेट क्यों कर रही हैं? क्या मायावती को दलित समुदाय की ओर से पीडीए और इंडिया गठबंधन को मिल रहे समर्थन से खतरा महसूस होने लगा है। इसी मुद्दे पर देखिए नवजीवन की धारदार बहस।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल