वीडियो

मृणाल की बैठक- एपिसोड 34: श्रीलंका में धमाके और चुनाव प्रचार में नेताओं द्वारा युद्धोन्माद फैलाने की कोशिश

मृणाल की बैठक के इस एपिसोड में बात ईस्टर रविवार पर श्रीलंका में हुए सीरियल धमाकों की और इससे भारत में पड़ते असर की। श्रीलंका में इन धमाकों ने 300 सेज्यादा लोगों की जान ले ली, लेकिन हमारे यहां लोकसभा चुनाव में जिस तरह आतंकवाद और पाकिस्तान की बातें सत्ता दल के नेता कर रहे हैं वह चिंताजनक है।

फोटो : नवजीवन
फोटो : नवजीवन 

मृणाल की बैठक के इस एपिसोड में बात ईस्टर रविवार पर श्रीलंका में हुए सीरियल धमाकों की और इससे भारत में पड़ते असर की। श्रीलंका में इन धमाकों ने 300 से ज्यादा लोगों की जान ले ली, लेकिन हमारे यहां लोकसभा चुनाव में जिस तरह आतंकवाद और पाकिस्तान की बातें सत्ता दल के नेता कर रहे हैं और युद्धोन्माद फैलान की कोशिश कर रहे हैं वह चिंताजनक है। इसी सबके बीच जब आतंक से विश्व हिला हुआ था, प्रधानमंत्री ने परमाणु बम के इस्तेमाल पर बेहद गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया। पीएम के इस बयान की विश्व भर में आलोचना हो रही है और पड़ोसी देश नेपाल और श्रीलंका में भी पत्रकारों और विश्लेषकों ने इस पर चिंता जताई है। हमें नहीं भूलना चाहिए कि अगर भारत या पाकिस्तान कोई भी परमाणु बम का इस्तेमाल करता है तो इसका असर हिमालयी देश नेपाल के साथ ही श्रीलंका और बांग्लादेश पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा इस अंक में बात अमेरिका के उस फैसले की जिसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ सकता है। अमेरिका ने ईरान से तेल आयात करने पर कुछ देशों को दी गई छूट वापस ले ली है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?