वीडियो

मृणाल की बैठक- EP 82: सत्ता बदलते ही महाराष्ट्र की राजनीति में गर्म हुआ पक्ष-विपक्ष के खुलासों का बाजार

मृणाल की बैठक के इस अंक की शुरुआत आज राहुल बजाज द्वारा गृहमंत्री अमित शाह से पूछे गए सवाल से होगी। इसके अलावा महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद हुए चौंकाने वाले खुलासों और पक्ष-विपक्ष के राजनेताओं के बगावती सुरों पर भी चर्चा होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हाल ही में देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक बजाज समूह के चेयरमैन राहुल बजाज ने बड़े ही बेबाक अंदाज में देश के गृहमंत्री अमित शाह से एक सवाल किया था कि देश में उद्योग जगत के लोगों में भय या असुरक्षा का माहौल क्यों है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी का मीडिया सेल सक्रीय हो गया था। मृणाल की बैठक के इस अंक की शुरुआत आज इसी विषय से होगी। इसके अलावा महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद हुए चौंकाने वाले खुलासों और पक्ष-विपक्ष के राजनेताओं के बगावती सुरों पर भी चर्चा होगी।

बलात्कार के खिलाफ सख्त कानून होने के बावजूद भी आरोपियों को सजा दिए जाने के बजाय उन्हें खुली राजनैतिक शह दी जाती है। उनका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया जाता है। संसद में रेप के आरोपियों की सजा को लेकर हुई बयानबाजी और हैदराबाद में हुई महिला पशु चिकित्सक की रेप के बाद निर्मम हत्या भी आज की बैठक का बड़ा विषय होगी। अंत में हमेशा की तरह वैश्विक पर्यावरण संकट का विश्लेषण करेंगी वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

  • ,
  • बिहार उपचुनाव: बांकीपुर में ‘नीतीश कुमार’ को 149 और ‘लालू प्रसाद यादव’ को मिले 81 वोट, जानें क्या है पूरा माजरा

  • ,
  • छात्र-युवा आक्रोश और चंदा चोरी कांड ने डुबाई बांकीपुर में बीजेपी की नैया, नितिन नबीन के नेतृत्व पर भी सवाल

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः बीजेपी के 'गढ़' से उभरे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के करीबी नीरज कुमार को भारी मतों से हराया

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: निफ्टी के स्पॉट और फ्यूचर्स क्लोजिंग में दिखा बड़ा अंतर, ट्रेडर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल