वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: NCR में 2 बच्चों की हत्या के बाद पति ने पत्नी-मैनेजर संग 8वीं मंजिल से कूदकर जान दी

इंदिरापुरम के कृष्णा अपरा सफायर सोसाइटी में रहने वाले गुलशन कुमार ने मंगलवार सुबह पहले अपने दोनों बच्चों की गला घोंट कर हत्या की और उसके बाद गुलशन, उसकी पत्नी और गुलशन की महिला मैनेजर ने आठवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

1. उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्म हत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक़ इंदिरापुरम के कृष्णा अपरा सफायर सोसाइटी में रहने वाले गुलशन कुमार ने मंगलवार सुबह पहले अपने दोनों बच्चों की गला घोंट कर हत्या की और उसके बाद गुलशन, उसकी पत्नी और गुलशन की महिला मैनेजर ने आठवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस के मुताबिक़ गुलशन ने अपनी बेटी और बेटे की पहले ही गला दबाकर हत्या कर दी थी।

गुलशन के घर की दीवार पर एक नोट लिखा हुआ था, जिसमें उनके 2 करोड़ रूपये फंसे होने की बात लिखी हुई थी। गुलशन ने अपने साडू अशोक वर्मा को 2 करोड़ रूपये दिए थे और काफी मांगने के बावजूद भी अशोक ने उनके पैसे नहीं लौटाए थे। इसी वजह से पूरे परिवार ने अपनी जान दे दी। गुलशन के घर की दीवार पर लगे सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि ‘हमारी तमन्ना है कि लाशों को एक साथ जलाया जाए।’

2. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय रेल की बदहाली पर ट्वीट कर कहा, “भारतीय रेल देश की लाइफ-लाइन है। अब बीजेपी सरकार ने भारतीय रेल को भी सबसे बुरी हालत में लाकर खड़ा कर दिया है। कुछ दिनों बाद बाकी सरकारी उपक्रमों की तरह भाजपा सरकार रेलवे को भी बेंचना शुरू कर देगी। क्योंकि बीजेपी सरकार की स्किल बनाना नहीं बेंचना है।”

3. चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा मिल गया है। नासा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उसके लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को ढूढ लिया है। नासा के मुताबिक, चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा उसके क्रैश साइट से 750 मीटर दूर मिला। मलबे के तीन सबसे बड़े टुकड़े 2x2 पिक्सेल के हैं। नासा ने रात करीब 1:30 बजे विक्रम लैंडर के इम्पैक्ट साइट की तस्वीर जारी की और बताया कि उसके ऑर्बिटर को विक्रम लैंडर के तीन टुकड़े मिले हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार