वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: डीडी न्यूज की एंकर नीलम शर्मा का निधन और गहलोत सरकार के फैसले पर पहलू खान के परिवार ने जताई खुशी

दूरदर्शन की वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज एंकर नीलम शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 20 वर्षों से भी अधिक के अपने सेवाकाल में उन्होंने ‘तेजस्विनी’ ‘चर्चा में’ और ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई प्रसिद्द प्रोग्राम्स का संचालन किया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दूरदर्शन की वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज एंकर नीलम शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम के निधन की जानकारी दी। बता दें कि नीलम ने 20 वर्षों से भी अधिक समय तक दूरदर्शन में काम किया। इस दौरान उन्होंने ‘तेजस्विनी’ ‘चर्चा में’ और ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई प्रसिद्द प्रोग्राम्स का संचालन किया था।

अलवर मॉब लिंचिंग केस में राजस्थान सरकार ने एसआईटी जांच के आदेश दे दिए हैं। इस पर पहलू खान के परिवार के सदस्यों का कहना है कि सरकार के इस आदेश के बाद हमारी उम्मीदें फिर से बंध गई है। सरकार का आदेश हमारे लिए न्याय सुनिश्चित करेगा, लेकिन हम हाई कोर्ट जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में नदियों का जल प्रलय जारी है। मनाली की ब्यास नदी में दो लोग फंस गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और प्रशासन की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके आलवा हिमांचल के कांगड़ा में भी भारी बारिश के कारण जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined