वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल और यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे में 29 लोगों की मौत, चार बड़ी खबरें

दिल्ली में साथी डॉक्टर की पिटाई से नाराज सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं और सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीष्ण सड़क हादसे में 29 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानिए इस घंटे की चार बड़ी खबरें।  

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक भीष्ण सड़क हादसे में 29 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एत्मादपुर थाना इलाके में एक्सप्रेस-वे पर एक डबल डेकर रोडवेज बस बेकाबू होकर झरना नाले में गिर गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के समय बस में 44 यात्री सवार थे। बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। घटना की सूचना पाते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों और शवों को नाले से बाहर निकाला। यूपी रोडवेज ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। साथी डॉक्टर की पिटाई से नराज़ दिल्ली के मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बीती रात अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज के परिजन ने एक डॉक्टर के साथ मारपीट की थी। इस बात से नाराज डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली का आज 47वां जन्मदिन हैं। 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में जन्में सौरव ने 20 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर लिया था। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे। आईसीसी ने गांगुली की तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए उन्हें जन्म, दिन की बधाई दी।

चंद्रयान- 2 के लांच से ठीक एक हफ्ते पहले इसरो ने इसकी कुछ तस्वीरें जारी की हैं। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो ने 15 जुलाई को लांच किये जाने वाले चंद्रयान 2 की कुछ तसवीरें साझा की हैं। चंद्रयान 2 को बनाने में लगभग 1 हजार करोड़ रूपये खर्च हुए हैं। 3800 किलो वजन वाले इस चन्द्रयान को 15 जुलाई को लांच किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार