वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: 40 साल बाद दिल्ली में बाढ़ का खतरा और इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक पर मलेशिया ने लगाया बैन, 4 बड़ी खबरें

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है, जिसकी वजह से राजधानी के कुछ इलाकों में 40 साल बाद बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर मलेशिया ने मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाईक पर पाबंदी लगा दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चंद्रयान-2 ने चांद की कक्षा में सफलता पूर्वक प्रवेश कर लिया है और इसी के साथ अन्तरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी उप्लब्धि हासिल कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज चंद्रयान-2 को चांद की पहली कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया है। इसरो वैज्ञानिकों ने सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच चंद्रयान-2 को चांद की कक्षा में प्रवेश कराया। चंद्रयान-2 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण केंद्र से 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था।

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है, जिसकी वजह से राजधानी के कुछ इलाकों में 40 साल बाद बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी में खतरे का निशान 205.33 मीटर है जो कि जलस्तर बढ़ने की वजह से फिलहाल 205.94 मीटर हो गया है। हथिनी कुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के वजह से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से यमुना के निकटवर्ती इलाकों में 4 दशकों में सबसे बड़ी बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली स्थित उनकी समाधी वीरभूमि पर उनको श्रद्धांजलि दी। अपने पिता की जयंती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अपने पिता से, मैंने सीखा कि लोगों की कहानियों को कैसे सुना जाए और , चाहे वे मेरे लिए कितने भी विपरीत हों, उनके लिए मेरे दिल में एक जगह मिल जाए।’

प्रियंका ने कहा, ‘उनसे, मैंने सीखा कि कैसे मुस्कुराते रहो और चलते रहो चाहे कितनी भी मुश्किल राह क्यों न आए।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपने पिता की जयंती पर ट्वीट करते हुए कहा, ' आज हम देशभक्त और दूरदर्शी राजीव गांधी जी की 75 वीं जयंती मनात रहे हैं, उनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की। मेरे लिए, वे एक प्यार करने वाले पिता थे, जिन्होंने मुझे कभी नफरत करना नहीं सिखाया, उन्होंने मुझे हमेशा क्षमा करना और सभी प्राणियों से प्यार करना सिखाया।’

विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक डॉ. जाकिर नाईक की मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। मलेशियाई मीडिया के मुताबिक मलेशिया ने जाकिर नाईक के धार्मिक उपदेश देने पर पाबंदी लगा दी है। मलेशिया पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर जाकिर नाईक के उपदेश देने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक हलचल थमने से कच्चा तेल 2.1% सस्ता और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावे मामले से जुड़ी प्राथमिकी ‘धोखा’, बड़े लोगों को बचाया जा रहा : अरविंद केजरीवाल

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में जांच और एफआईआर दर्ज कराकर क्या योगी ने आरएसएस को शर्मिंदगी से बचा लिया?

  • ,
  • पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा चुनाव का स्पष्ट रोडमैप

  • ,
  • खेल: जर्मनी के पूर्व स्टार श्वेनस्टीगर पर ‘नस्लवादी’ टिप्पणी का आरोप और तुर्किये ने अमेरिका को 3-2 से हराया